{"_id":"5af490634f1c1b54098b9347","slug":"the-young-man-s-body-hang-on-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाउमिन लेने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाउमिन लेने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Fri, 11 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के मोहल्ला उत्तम विहार से रात को लापता हुए युवक का शव मोहल्ले के नजदीक स्थित बाग में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के साथियों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
देहात कोतवाली के बेहट रोड स्थित मोहल्ला उत्तम विहार निवासी आशीष कश्यप (20 वर्ष) पुत्र बेग सिंह बुधवार की शाम को घर से चाऊमीन खाने के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा। देर तक आशीष के नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उन्होंने आशीष की तलाश शुरू कर दी। रात भर तलाश करते रहे। लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार को लोगों ने उत्तम विहार के हाजी वाला बाग में सुबह छह बजे आशीष का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। लोगों ने परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। आशीष के फांसी पर लटकने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
आशीष के परिजनों ने आरोप लगाया कि आशीष घर से अपने दो अन्य साथियों के साथ रेहड़ी पर चाऊमीन खाने गया था। जहां किसी बात को लेकर विवाद होने की भी उन्हें जानकारी मिली है। आशीष के पिता बेग सिंह ने आशीष के दोनों साथियों पर ही आशीष की हत्या करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप का कहना है कि बुधवार की दोपहर युवक की अपने परिजनों से कहासुनी भी हुई थी, जिससे आशंका है कि युवक ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चल सकेगा।