{"_id":"585d704c4f1c1b3d77e39666","slug":"the-young-man-died-on-the-stomach-ltkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ईदगाह के पीछे स्थित मैदान में पेड़ पर युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखकर सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पेड़ से उतरवाया। शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ईदगाह के पीछे स्थित एक मैदान पर सुबह लोगों को युवक फांसी पर लटका हुआ नजर आया।
युवक के पेड़ पर लटका होने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन तलाशी में पहचान से संबंधित कोई कागज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईदगाह एवं अन्य मोहल्लों में भी उसका फोटो दिखाया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि संभव है, युवक की हत्या पर शव को पेड़ से टांग दिया गया हो। कुतुबशेर थाना प्रभारी डा. जितेंद्र कालरा ने बताया कि कपड़ों से वह मजदूर अथवा रिक्शा चालक प्रतीत हो रहा है।
उसकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष के आसपास है। संभवत: उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आसपास के थाने से गुमशुदगी के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है।