{"_id":"587d131a4f1c1b700deff079","slug":"the-same-daughter-s-killer-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का हत्यारा कोई पहचान वाला ही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का हत्यारा कोई पहचान वाला ही
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हत्या की जानकारी लेते एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में दरिंदे ने दस मिनट में ही मासूम को हवस का शिकार बना डाला। स्कूल से घर आने में मात्र दस मिनट का समय ही लगता है।
दोपहर में सुनसान इलाका देख दरिंदे ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर मासूम के साथ मनमानी कर पहचानने के डर से उसकी हत्या भी कर डाली।
कक्षा दो की मासूम छात्रा की हत्या ने लोगों को दहला दिया है।
दरिंदे ने इतनी बेरहमी से मासूम की हत्या की कि देखने वालों का खून खौल उठा। दरिंदे ने मात्र दस मिनट के सुनसान रास्ते में ही अपनी दरिंदगी को अंजाम दे डाला। स्कूल से घर की दूरी मात्र 300 मीटर की बताई जा रही है।
हालांकि घर तक का कुछ सुनसान रास्ता भी है। लेकिन यह सुनसान रास्ता चंद कदमों का ही है। घर आबादी से कुछ हटकर है। इसलिए दोपहर लगभग दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद अकेली ही रोजाना की तरह अपने घर आ रही थी। इसी दौरान किसी ने उसे रास्ते से उठा लिया।
पुलिस को आशंका है कि मासूम बिटिया की हत्या में किसी जानने वाले का भी हाथ हो सकता है। छात्रा का अनजान व्यक्ति के साथ जाना मुश्किल है। हो सकता है कि कोई जानने वाला अथवा गांव का ही कोई व्यक्ति मासूम को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया हो और सुनसान स्थान में ले जाकर उसे मार डाला हो।