फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The post-mortem confirmed rape of child

पोस्टमार्टम में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि

Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
The post-mortem confirmed rape of child
rape
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सात साल की मासूम बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव में पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि सोमवार की शाम रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा लापता हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाने से हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 376 क के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव के तीन युवकों को शक के आधार पर हिरासत में ले रखा है, जिनसे पूछताछ जारी है। सीओ विष्णु चंद्र गौतम ने बताया कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस को इस घटना में अहम सुराग हाथ लगे हैं।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब बच्ची का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। संगीनों के साए में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।


अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक बिमला राकेश, विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार, प्रवीण बांदूखेडी, भोपाल सिंह, शिवकुमार, चौधरी इसम सिंह आदि शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed