फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police finally picked three robbers

पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे

Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The police finally picked three robbers
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के मोहल्ला शिव विहार में युवती से चेन और मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवकों को लोगों ने मौके से पकड़ लिया। लोगों ने जमकर धुनाई की, लेकिन एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दो को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिव विहार निवासी एक युवती सोमवार की शाम को बाजार से लौट रही थी। उसी समय बाइक पर तीन युवक आए और चाकू से युवती को आतंकित कर युवती के गले से सोने की चेन एवं उसका मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


लेकिन बाइक सवार युवक फरार हो पाते उसे पहले ही युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए लोगों ने तीनों युवकों को घेर कर दबोच लिया। लोगों ने तीनों की जमकर खबर ली और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंच पाती, उनमें से एक युवक लोगों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि दो आरोपियों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। 


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विकास एवं विक्की निवासी मनानी थाना रामपुर बताया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फरार हुए तीसरे आरोपी के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed