{"_id":"5898b2de4f1c1bc05537894b","slug":"the-police-finally-picked-five-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले पांच बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वाले पांच बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही को गोली मारने वाले बदमाशों के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंग के पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से तमंचे, कारतूस सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच बदमाशों को रामपुर मनिहारान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बता दें कि 29 जनवरी की रात में इस्लाम नगर रजवाहे की पटरी पर बदमाशों द्वारा बाइक सवार तीन व्यक्तियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
लूट की सूचना मिलने पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला बोल फायर करने शुरू कर दिये थे। जिसमें आरक्षी कपिल कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
लूट के शिकार अरविंद पुत्र पवन निवासी नैनखेड़ी द्वारा थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी ने एसपी सिटी संजय सिंह और सीओ नकुड़ विष्णु चंद गौतम के नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम को निर्देशित करते हुए घटना में शामिल बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
पुलिस टीम ने रविवार की रात क्षेत्र के रजवाहे के पास से मुठभेड़ के दौरान उक्त घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी लव कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए घटना का खुलासा किया।
कहा कि बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक तमंचा, दो चाकू एवं लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। सभी आरोपियों का चालान किया गया है।
पुलिस पर हमला बोलने वाली टीम में शामिल मुख्य आरोपी आईटीआई का स्टूडेंट है। इस्लामनगर निवासी मांगा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वह ओम शांति इंस्टीट्यूट में आईटीआई का स्टूडेंट है।
दूध वाले का उधार चुकाने के लिए उसने लूट की थी मांगा ने बताया कि लूट की वारदात के बाद उन्होंने पर्स से पैसे निकाले तो उसमें मात्र 60 रुपये ही निकले। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने 4300 रुपये में तमंचा खरीदा था। बदमाशों की टीम में शामिल रवि ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा उसने अपने दोस्त से मंगाया था।