फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The owner of the truck, killing strangled

ट्रक मालिक की गला दबाकर हत्या

Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The owner of the truck, killing strangled
murder
सहारनपुर में पत्नी की दवा लेने के लिए निकले एक ट्रक मालिक की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को नवादा रोड पर फतेहपुर के निकट एक रजवाहे में पुलिया के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


जबकि उसकी बाइक रेलवे स्टेशन से बरामद हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के नवादा रोड स्थित मोहल्ला आनंद विहार निवासी ट्रक मालिक अमन कुमार (28) पुत्र नेकीराम अपने घर से बुधवार की रात नौ बजे अपनी पत्नी अनुराधा की दवा लेने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन


रात दस बजे तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन करना शुरू कर दिया। पहले तो फोन पर घंटी जाती रही, लेकिन बाद में बंद हो गई। रात 11 बजे तक भी अमन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस एवं हसनपुर चौकी पर उसके लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन भी उसे रात भर तलाश करते रहे। ीरत में ही उसकी बाइक तो रेलवे स्टेशन पर मिल गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह नवादा एवं फतेहपुर के लोगों ने एक शव रजवाहे में पुलिया के नीचे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सूचना पर अमन के परिजन भी वहां पहुंच गए और शव की पहचान की। पुलिस के अनुसार अमन की गला दबाकर हत्या की गई है।  

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र ने बताया कि इस मामले में अमन के तेहरे भाई मुकेश कुमार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अमन के परिजनों का आरोप है कि रात एक घंटे तक अमन के वापस न आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाली सदर बाजार को भी फोन किया था और हसनपुर चौकी पर भी फोन किया था। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।


वह खुद ही रात भर अमन को तलाश करते रहे। पुलिस उनका साथ देती तो रात को ही अमन मिल जाता और हो सकता है बच भी जाता। लेकिन पुलिस ने लापरवाही की, सुबह भी उसे तलाश नहीं किया। लोगों ने ही अमन का शव पड़ा होने की सूचना दी तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां भी केवल खानापूर्ति की और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed