फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The opposition was robbed of Aaron murder

लूट के विरोध पर की थी हारुन की हत्या

Fri, 20 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
The opposition was robbed of Aaron murder
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवीकलां में 14 सितंबर की रात हारुन नाम के युवक की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। हत्यारोपियों ने खुद यह बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों के पास से हारुन से लूटी गई बाइक, मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

 
14 सितंबर की रात हारून का गोली लगा शव गांव मवींकला के ही पास पड़ा मिला था। वारदात के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने में जुटी थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास थाना सदर बाजार प्रभारी एके सिंह, उप निरीक्षक संजीव यादव, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, विकास कुमार और राजेंद्र शर्मा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोक कर बाइक के कागज दिखाने को कहा। इस पर वे इधर-उधर की बात करने लगे। शक होने पर पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने 14 सितंबर की रात मवीकलां में हारुन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि जब वह बाइक और मोबाइल लूट रहे थे तो हारुन ने उनका विरोध किया था, जिसकी वजह से उन्होंने उस पर फायर कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हुई। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से यूपी 12 एबी 5327 नंबर की बाइक भी बरामद की है, जो लूट की बताई जा रही है। इसके अलावा उनके पास से बरामद मोबाइल भी हारुन का ही निकला, जिसका ईएमआई नंबर भी मैच हो गया है।


पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम समीर पुत्र मेहरबान निवासी गांव जसड़ खुर्द मेरठ और इरफान पुत्र उस्मान निवासी ढिक्का इदरीशपुर थाना बड़ौत बताए हैं। बदमाशों को पकड़ने के बाद एसएसपी आरपी सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि इरफान पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस दौरान एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव और एके सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed