{"_id":"5762eee64f1c1bda6211b76d","slug":"the-dispute-resulted-in-the-killing-of-rupees-monu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में हुई मोनू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के विवाद में हुई मोनू की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की रेलवे कॉलोनी में बुधवार की रात मिले युवक के शव की शिनाख्त नवीन नगर निवासी मोनू पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। शिनाख्त होते ही हत्या की वजह भी पता चल गई है।
पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। बुधवार की रात सेंट मैरी एकेडमी क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में करीब 35 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, मगर नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को समाचार पत्रों में खबर के साथ मृतक की फोटो प्रकाशित होने पर परिजनों ने शव की शनाख्त की। पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शव की पहचान मोनू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नवीन नगर के रूप में हुई। मृतक के पिता राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि मोनू पेंट का काम करता था, जिसका हिसाब को लेकर अपने ठेकेदार के साथ विवाद था। उन्होंने ठेकेदार पर हत्या करने का शक जताया है।
राजवीर सिंह की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में हसनपुर निवासी ठेकेदार देशराज को नामजद किया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि पिता की ओर से ठेकेदार देशराज के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।