{"_id":"3e5be7e041ae764f59112e768d7d1521","slug":"the-death-of-the-young-man-in-chakubaji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकूबाजी में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकूबाजी में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालवाला गांव में शराब पीने के दौरान मामूली कहासुनी में विवाद बढ़ने पर दो लोगों के बीच चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक लालवाला गांव निवासी पद्म सिंह (38) मंगलवार को गांव के धीर सिंह के साथ अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने को लेकर अचानक उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में चाकूबाजी होने लगी, जिसमें धीर सिंह घायल हो गया।
घटना की जानकारी धीर सिंह के परिजनों को हुई, तो उसके दो पुत्र पद्म के घर पहुंचे। आरोपियों ने उस पर चाकुओं से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालांकि चिकित्सकों ने पद्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। धीर सिंह की प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान सीओ सुरेशपाल सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की बाबत पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पद्म पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पद्म सिंह हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामला दर्ज थे। बता दें कि पद्म सिंह वर्ष 2009 में देवबंद में हुए जहरीले शराबकांड का भी मुख्य आरोपी था।