फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The death of the student from the bus collision, Ruckus

बस की टक्कर से छात्र की मौत, हंगामा

Wed, 02 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 02 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
The death of the student from the bus collision, Ruckus
सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस से कुचले जाने पर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। इससे आक्रोशित भीड़ ने सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने कार्रवाई और मुआवजा की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने जब शव को गाड़ी में डालने का प्रयास किया गया तो भीड़ ने पुलिस जीप को घेर लिया। सीओ से भी लोग उलझ पड़े। बाद में पूर्व विधायक और पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


थाना मंडी क्षेत्र की पीर वाली गली कमेला कॉलोनी निवासी शकील का 17 वर्षीय पुत्र सलीम खालसा पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर बाद वह बाइक पर ट्यूशन पढ़ने के लिए अंबाला रोड से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर स्काई लार्क होटल के पास सहारनपुर से गंगोह की ओर जा रही रोडवेज की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार छात्र उछलकर बस के आगे आ गया। सिर कुचलने से बुरी तरह लहूलुहान हुए किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर चला गया। बस गंगोह डिपो की बताई गई है। बस के जाते ही मौके पर पहुंचे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

मौके पर मौजूद सीओ से भी भीड़ ने जमकर नोंकझोंक की। लोगों ने अंबाला हाईवे जाम कर कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर कुतुबशेर के साथ ही सदर और थाना मंडी की पुलिस भी पहुंची। सीओ प्रथम संतोष मिश्रा भी पहुंच गए।

सीओ ने जब शव को पुलिस जीप में डालने के निर्देश दिए तो भीड़ ने जीप को घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को भीड़ के बीच से खींचकर ले गई।

पूर्व विधायक सहित अन्य नेताओं ने किया बीच बचाव
हादसे के बाद जाम और हंगामे के बीच लोगों को शांत करने के लिए पहले पूर्व सभासद मंसूर बदर, इमरान कुरैशी, दंगे का आरोपी मोहर्रम अली पप्पू, हाजी उवैस और उसके बाद पूर्व विधायक इमरान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे।


उन्होंने भी इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई और पुलिस प्रशासन की ढिलाई पर रोष जताया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यहां से भीड़ को हटाया जा सका।

जाम से परेशान रहे यात्री
हाईवे पर हादसे के बाद सहारनपुर से अंबाला की ओर जाने वाले और उधर से आने वाले वाहन दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इनमें यूपी, हरियाणा और पंजाब रोडवेज की बसों के अलावा यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जम्मू की ओर जाने वाले ट्रकों के साथ ही अन्य भारी वाहन भी दूर तक जाम में फंसे रहे। सहारनपुर की ओर फायर ब्रिगेड तक और अंबाला की ओर ओवरब्रिज के सामने तक जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed