फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The child shouts, did not have mercy on Drindon

बच्ची चीखती रही, दरिंदों को रहम नहीं आया

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The child shouts, did not have mercy on Drindon
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में  बच्ची चीखती, चिल्लाती रही, लेकिन दंरिंदों ने मासूम पर रहम नहीं किया। पहले दीपक और हिमांशु ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीखना शुरू किया तो दीपक ने उसका मुंह दबा दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में मासूम बेहोश हो गई। वहशियों ने मासूम की हालत बिगड़ते देख उसकी हत्या करने की ठान ली और हिमांशु ने उसका गला दबा दिया। फिर भी संतुष्टि नहीं हुई तो बच्ची का स्वेटर उतारकर उसके बाजुओं से बच्ची के गले में कस कर गांठ बांध दी और तब तक कसते रहे, जब तक मासूम बेजान नहीं हो गई।
विज्ञापन


वहशी दरिंदों ने पुलिस के सामने जो दरिंदगी बयां की, उसे सुनकर हर कोई कांप उठा। उनकी बात सुनकर हर कोई उन्हें विकृत मानसिकता का ही मान रहा था। हिमांशु ने बताया कि वह 15 दिन से किसी के साथ दुष्कर्म करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हाथ से विकलांग 20 वर्षीय हिमांशु ने अपने मामा के यहां घाटेडा आए 20 वर्षीय दीपक निवासी सुनहटी खड़खड़ी के साथ रेप का प्लान बनाया और शिकार की तलाश में चल दिए।

16 जनवरी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूल के सामने से होकर गुजर रहे थे। तभी स्कूल की छुट्टी हो गई। यहीं उनके दिमाग में शैतान जाग उठा और स्कूल की छोटी बच्ची को उठाने का फैसला कर लिया।


वह 7 साल की मासूम का पीछा करते हुए काफी दूर तक चले और रास्ता सुनसान देखकर वहशीपन की घटना को अंजाम दे डाला।  दीपक की गांव की किसी लड़की से पहले से ही जान पहचान थी और वह हिमांशु के साथ मिलकर ही उसके साथ फोन पर लड़की के साथ अश्लील बातें करता था। उसके कई लड़कियों से संबंध बताए जा रहे हैं। इससे दोनों का दिमाग विकृत प्रकृति का हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed