फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The bridegroom hosted the groom when he is married

शादीशुदा होने के बात छुपाकर कर रहा था निकाह, अचानक पुलिस को लेकर पहुंच गई बेगम

Sat, 25 Mar 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
The bridegroom hosted the groom when he is married
बारात
सहारनपुर के नागल में शादीशुदा होने की बात छुपा दूसरी शादी रचाने पहुंचे दूल्हे का निकाह पहली पत्नी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच रुकवा दिया। दूल्हे के शादीशुदा होने की बात पता चलते ही लड़की पक्ष ने दुल्हा बने दोनो भाइयों और बारातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


मामले के निपटारे के लिए देर शाम तक दोनो पक्षों के लोगों की पंचायत गांव में चली जिसके बाद दुल्हे पक्ष ने शादी में खर्च हुई रकम देकर अपना पिंड छुड़ाया। इसके बाद दूल्हों और बारातियों को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


सहारनपुर से सटे शेखपुरा कदीम निवासी मंगता के दो बेटों वसीम और मुर्सलीन की बारात शुक्रवार को नागल थाना क्षेत्र के गांव उमाही में आई हुई थी। निकह की तैयारी के दौरान एक महिला नागल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और उसने खुद को मुर्सलीन की पत्नी बताते हुए निकाह रोकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला गुलिस्ता ने बताया कि उसका निकाह मुर्सलीन से हुआ था। वह बिना उससे तलाक लिए यहां दूसरी शादी रचाने चला आया। इस खुलासे के बाद लड़की पक्ष ने दोनो दुल्हों सहित बारात को बंधक बना लिया।

दोनो पक्षों के जिम्मेदारों की पंचायत हुई। रात साढ़े आठ बजे पंचायत के फैसले के अनुसार दूल्हे पक्ष ने शादी में खर्च हुई रकम लड़की पक्ष को दे दी। इसके बाद दुल्हों और बारातियों को रिहा कर दिया गया।

 
 पंचायत के फैसले की पुष्टि करते हुए मौके पर मौजूद सीडकी चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दुल्हों और बारातियों को गांववालों ने छोड़ दिया है। अब कोई विवाद नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed