{"_id":"5744a8104f1c1ba63f690e63","slug":"teenager-raped-porn-videos-uploaded-on-the-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो नेट पर अपलोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो नेट पर अपलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
Updated Wed, 25 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी क्लिपिंग बना ली। इसके बल पर उसने किशोरी का दो माह तक शोषण किया। इसके बाद युवक ने अश्लील क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर दी।
इसकी खबर लगते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किशोरी और आरोपी के अलग-अलग समुदाय के होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति है।
किशोरी के पिता ने तहरीर में कहा है कि करीब दो माह पूर्व उसकी 14 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने इस दौरान गोली मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
आरोपी दुष्कर्म की वीडियो क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार दो माह तक किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा। इससे तंग आकर किशोरी ने जब युवक की हरकतों का विरोध करना शुरू किया तो उसने उसकी वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर दी।
यह वीडियो गांव में कई लोगों के मोबाइल पर दिखी तो परिजनों को खबर मिली। मंगलवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।