{"_id":"44e734aa53d4d47e648f55f09bf78adc","slug":"tau-nephew-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ ने भतीजे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताऊ ने भतीजे को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक अंतर्गत गांव हैदरपुर में जमीन के लालच में हैवान बने ताऊ ने अपने सगे भतीजे को गोली मार दी। मुंह पर गोली लगने से भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ताऊ को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।
गांव हैदरपुर निवासी 18 वर्षीय सतेंद्र शनिवार सुबह छह बजे जंगल गया था। तभी उसके ताऊ शेर बहादुर ने उसे गोली मार दी। सतेंद्र गोली लगते ही लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे मरा समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद घायल सतेंद्र किसी तरह गांव पहुंचा।
उसने ग्रामीणों को कागज पर लिखकर बताया कि गोली उसके सगे ताऊ शेर बहादुर ने चलाई थी। इतना लिखकर वह बेहोश हो गया। इसके बाद ग्रामीण उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने गांव खैरसाल के जंगल से आरोपी ताऊ शेर बहादुर को वारदात में प्रयुक्त तमंचे सहित पकड़ लिया। मामले में उसके परिवार के बाबूराम ने शेरबहादुर सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
एक माह पूर्व हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों के अनुसार बीए द्वितीय वर्ष का छात्र सतेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। उसके माता-पिता का कई वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। ताऊ और दादी ने ही उसे पाला है। उसके और उसके ताऊ के पास 15 बीघा जमीन है। चकबंदी के दौरान ताऊ शेरबहादुर के नाम कुछ ज्यादा जमीन चढ़ गई, जबकि सतेंद्र के नाम कम जमीन रही। वह ताऊ को बराबर-बराबर जमीन नाम कराने के लिए कह रहा था। करीब एक माह पूर्व भी इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, जो कोतवाली तक पहुंच गया था।