{"_id":"6af35879e6cab952a703900f","slug":"firing-over-a-dispute-regarding-a-field-boundary-five-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156943-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेत की मेड़ के विवाद में फायरिंग, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेत की मेड़ के विवाद में फायरिंग, पांच घायल
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कुडार में खेत की मेड़ को लेकर चली आ रही दो साल पुरानी रंजिश में सोमवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे गोवर्धन पूजा कर रहे एक महिला और दो किशोरों समेत पांच लोग छर्रे लगने से घायल हो गए।
गांव नगला होती निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उनके भाई गिरीश ने करीब दो साल पहले कुडार निवासी शशिकांत का खेत पट्टे पर लिया था। तभी से मेड़ तोड़ने को लेकर नाथूराम यादव से विवाद चला आ रहा था।
सोमवार शाम करीब 7 बजे जब गिरीश दूध का कलेक्शन करने कुडार गए तो दूसरे पक्ष के मनोज, शैलेश और रिंकू ने उनसे झगड़ा किया। हालांकि, लोगों के बीच-बचाव और पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
बलवीर का आरोप है कि रात 8 बजे नाथूराम, प्रेमपाल और शैलेश दोबारा लाइसेंसी बंदूक लेकर उनके घर पहुंचे और शैलेश यादव ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में छिप गए।
इसमें वीनेश (35), शिवम (15), नवनीत (12), सत्येंद्र (30) और जितेंद्र (16) घायल हो गए जो उस समय घर पर गोवर्धन पूजा कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - आंचल चौहान, सीओ