फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students outside the school attack

स्कूल के बाहर छात्र पर हमला

Thu, 07 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Thu, 07 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Students outside the school attack
दो दिन पूर्व छात्रों से हुई कहासुनी को लेकर बुधवार को एक रिक्शा चालक ने करीब आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ मिलकर 11वी कक्षा के एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान छात्रों ने एक हमलावर युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इंडस्ट्रीयल इस्टेट स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल के छात्र टीचर कॉलोनी निवासी कनक त्यागी समेत कुछ छात्रों की दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर एक रिक्शा चालक से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को इसी मामले को लेकर यह रिक्शा चालक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ इंडस्ट्रीयल इस्टेट पहुंच गया। स्कूल की छुट्टी के बाद उन्हें कनक त्यागी तो मिला नहीं, लेकिन झबीरन गांव निवासी ग्यारहवीं कक्षा के छात्र अनुभव को पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर हमला बोल दिया, जिससे अनुभव बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों ने मारपीट कर भाग रहे युवकों में से एक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में घायल छात्र के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस का घेराव करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर इंस्पेक्टर विजय प्रकाश ने तुरंत ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को दबिश के लिए भेज दिया।

घायल छात्र अनुभव का कहना है कि जिस दिन रिक्शा चालक से कनक त्यागी की कहासुनी हुई थी। उस दिन वह स्कूल नहीं गया था। उसे बेवजह पीटा गया। वहीं, अनुभव के दादा धर्मवीर सिंह ने स्कूल प्रबंधतंत्र पर अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। 

छात्र गुटों में बेल्टें चली
नानौता। किसान सेवक इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर बेल्टें चली। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी छात्र फरार हो गए। किसान सेवक इंटर कॉलेज के छात्रों का आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बुधवार को कालेज की छुट्टी के बाद गंगोह रोड पर ग्राम खुड़ाना व बाबुपुरा के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से बेल्टें निकल गई। छात्रों में बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। इससे राहगीरों व आस-पास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।


पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी छात्र फरार हो गए। बताया जाता है कि छात्रों के दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कालेज के ग्राउंड में भी तकरार हो गई थी। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed