फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone crusher robbed of hostage

बंधक बनाकर स्टोन क्रेशर पर डाका

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stone crusher robbed of hostage
डकैती - फोटो : Logo
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में शनिवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने स्टोन क्रेशर पर धावा बोल दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए करीब आठ हजार की नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान लूट लिया।
विज्ञापन


सुबह चार बजे तक बदमाश क्रेशर पर ही डटे रहे। इस दौरान वहां बजरी लेने आने वाले चार और लोगों को भी बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट पाट की। पड़ोस के क्रेशर पर लूट के दौरान जाग होने पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधकों को मुक्त कराया। रविवार की देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर में सोलानी नदी के पास देवेंद्र कुमार का हरियाणा स्टोन क्रेशर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का पप्पू पंत मुंशी है। शनिवार की रात वह और बिहार निवासी जेसीबी चालक विपिन क्रेशर पर सोए हुए थे। रात नौ बजे पांच छह हथियारबंद बदमाश क्रेशर पर पहुंचे और उन्हें तमंचे के बल पर कवर करके ढाई हजार की नगदी एवं दोनों से मोबाइल लूट लिए।

इसके बाद दोनों को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया। इसके आधा घंटे बाद खुशहालीपुर निवासी सुशील और सुमित बजरी लेने क्रेशर पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी दबोच लिया।

इनके मोबाइल और 1250 रुपये छीन कर उन्हें भी कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां पहुंचे खुशहालीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक सुशील से साढे़ सात सौ रुपये और उसके साथी रकम सिंह से तीन हजार पांच सौ रुपये तथा दोनों से मोबाइल फोन लूट कर उनको दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

इसके अलावा बदमाशों ने क्रेशर से चार बैट्री, इनवर्टर, दो रसोई गैस सिलेंडर, जनरेटर का सामान, डीवीडी और स्टार्टर आदि सामान भी लूट लिया। इसके बाद सुबह चार बजे दो बदमाश तो यही रुक गए जबकि बाकी के पास के क्रेशर पर पहुंच गए।

वहां पहुंचते ही अचानक एक डंपर बजरी लेने आ गया जिसकी लाइट इन पर पड़ी तो क्रेशर पर मौजूद कुलदीप, प्रमोद, गौरव और सौरभ ने उनके हाथ में हथियार देख कर शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए।

उनके जाने के बाद क्रेशर कर्मचारियों ने सौ नंबर पर फोन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसओ यशपाल सिंह के सीयूजी नंबर पर खबर की तो वे मौके पर पहुंचे। इसी बीच हरियाणा से एक डंपर स्टोन क्रेशर पर पहुंचा जिसे देख कमरे में बंद लोगों ने शोर मचाया तो उन्हें मुक्त कराया जा सका।


देर शाम स्टोन क्रेशर मालिक की तरफ से एक लाख रुपये के सामान के लूट की तहरीर थाने में दी गई। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed