फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son turned 45 thousand deal

45 हजार में कर दिया बेटे का सौदा

Mon, 07 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Son turned 45 thousand deal
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव उग्राहू में एक पिता ने महज 45 हजार रुपये में अपने बच्चे का सौदा कर दिया। उसने हरियाणा के यमुनानगर की एक नि:संतान दंपति को एक साल के बेटे को बेच डाला। मां की गैरमौजूदगी में पिता ने बच्चे का यह सौदा किया।
विज्ञापन


मायके से लौटने के बाद सच सामने आया तो आरोपी पिता को पुलिस को सौंपा गया। गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव उग्राहू निवासी सालिया ने रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उसके पति इकराम ने उसके एक साल के बेटे उवैश को बेच दिया है। महिला ने बताया कि वह मायके गए हुई थी। बच्चा पति और सास के पास था। इस दौरान उसके पति ने गांव की ही एक आशा के साथ मिलकर बच्चे का सौदा कर दिया।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसे पता चला है कि यह बच्चा हरियाणा के यमुनानगर में एक नि:संतान दंपति को बेचा गया है। इसकी कीमत 45 हजार रुपये लगाई गई। बताया जा रहा है कि आरोपी इकराम नशे का आदी है। बच्चे की मां के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना गागलहेड़ी प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी इकराम को हिरासत में लिया गया है। यमुनानगर में बताए गए दंपति से संपर्क किया जाएगा और आशा से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed