फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shoes strove to change the customer and shopper

जूते बदलने के लिए ग्राहक और दुकानदार में मारपीट

Thu, 23 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shoes strove to change the customer and shopper
थाने में दोनों पक्ष सुनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के छुटमलपुर में  जूतों को बदलने को लेकर ग्रामीण और दुकानदार के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए सहारनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एसओ आननफानन में भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में पिंटु पुत्र नाथीराम की मैन बाजार में जूते की दुकान है।
विज्ञापन


दो माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर का फैजान पुत्र जमील उसकी दुकान से जूते ले कर गया था। इन जूतों में कुछ खराबी आ गई। बुधवार को फैजान जूते लेकर दुकान पर आया और पिंटु से बदले में रुपये या फिर नए जूते देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पिंटु ने विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें फैजान को काफी चोट आई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने उसे उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल भिजवाया।

सूचना के बाद मुजाहीदपुर से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर फैसला करा दिया गया।


एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हो गया था। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी अगर किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed