फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   She had felt himself on fire

युवती ने खुद को लगा ली आग

Thu, 26 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Thu, 26 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सिरफिरे प्रेमी ने युवती का दूसरी जगह रिश्ता होने से खफा होकर उसे बदमाशों से अगवा कराने या फिर उसके फोटो एमएमएस उसकी होने वाली ससुराल भेजने की धमकी दे डाली। इससे घबराई युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ग्रामीण ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि डेढ़ महीने बाद 14 जुलाई को उसकी बेटी की शादी होनी है। आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री को धमकाते हुए कहने लगा कि उसके पास उसके फोटो हैं।
विज्ञापन


वह ये फोटो बेटी की होने वाली ससुराल के फोन पर एमएमएस से भेजकर शादी नहीं होने देगा। उसने धमकी दी कि किसी और से शादी करने की कोशिश की तो बदमाशों से उठवा लेगा। पीड़ित युवती के पिता का कहना है कि युवक की धमकी के बाद उसकी पुत्री इतना घबरा गई कि उसने सुबह करीब 9:30 बजे अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी युवती को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। लेकिन, 75 प्रतिशत से अधिक झुलसने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed