{"_id":"579122bf4f1c1bc148c4b8a8","slug":"seized-fake-paint-factory-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पेंट की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली पेंट की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया नकली पेंट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर पुलिस ने रंजीत नगर स्थित बेरीबाग में छापा मारकर नामी गिरामी कंपनी के नाम से नकली पेंट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मौके से लगभग 50 लीटर पेंट बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
रंजीत नगर स्थित बेरीबाग में एक मकान में काफी दिनों से एशियन कंपनी के नाम से पेंट बनाए जाने की सूचना कंपनी के अधिकारियों को मिल रही थी। कंपनी के अधिकारियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
बृहस्पतिवार को कंपनी केे अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने बेरीबाग स्थित एक मकान पर छापा मारा। छापा लगते ही मकान के लोगों ने भागना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया और उसके मकान से लगभग 50 लीटर पेंट बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुशील पुत्र विजय निवासी रंजीत नगर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले चार-पांच माह से ही वह पेंट बनाने का काम कर रहा है। इस पेंट को वह शहर और आसपास के कस्बों में ही सप्लाई कर रहा था। एशियन कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सुशील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।