फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scam in the purchase of medicines

दवाइयों की खरीद में घोटाला

Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scam in the purchase of medicines
medicines - फोटो : demo
सहारनपुर जिला अस्पताल में दवाइयों की खरीद में लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। फिलहाल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिससे संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दवाइयों के लिए 77 लाख 46 हजार रुपये का बजट पास हुआ था। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने मनमाने तरीके से एक करोड़ से अधिक की दवाइयां खरीद ली। मामला का खुलासा होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने शासन को पत्र लिखकर मामले से अवगत करा दिया है। साथ ही मामले की जांच कराने की बात कही है। शासन को पत्र भेजे जाने के बाद से दवाइयों की खरीद करने वाले अधिकारियों में बेचैनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो इस बड़े घोटाले में कई चिकित्सक भी शामिल है। दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है। उधर, सीएमएस सत्य सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed