{"_id":"587e568d4f1c1b700deffaec","slug":"sanitary-inspector-caught-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते पकड़ी सफाई निरीक्षक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते पकड़ी सफाई निरीक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक को ले जाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मेरठ की विजिलेंस टीम ने नगर निगम की सफाई निरीक्षक को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। वह सफाई करने वाली संस्था का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रही है।
मंगलवार की शाम को लगभग 4 बजे मेरठ की विजिलेंस टीम ने हकीकत नगर में रामलीला मैदान के निकट छापा मारकर नगर निगम की सफाई निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोप है कि उस समय सफाई निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल एक व्यक्ति से रिश्वत के लेनदेन के संबंध में वार्ता कर रही थी। उसी दौरान विजिलेंस टीम ने प्लक्षा को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली और उसके पास से चिन्हित छह हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
आरोप है कि ये रुपये सफाई कार्य कराने वाली एनजीओ समर्पण संस्था के पदाधिकारी अमित त्यागी द्वारा सफाई कार्य का बिल अग्रसारित कराने के नाम पर पहली किश्त के रूप में दिए गए थे।
अमित त्यागी ने विजिलेंस टीम को शिकायत की थी कि प्लक्षा ने उससे 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसे उन्हें छह हजार रुपये बिल अग्रसारित करने से पहले और छह हजार रुपये काम होने के बाद दिए जाने तय हुए थे।
मंगलवार को छह हजार रुपये की पहली किश्त दी गई थी। तभी विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। अमित त्यागी ने आरोप लगाया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को भुगतान किए जाने वाले बिल को अग्रसारित करने के नाम पर अवैध धन की मांग कर रही है।
जिस पर प्लक्षा को पकड़ने की योजना तैयार की गई। विजिलेंस टीम की ओर से इस मामले में सदर बाजार कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इस संबंध में नगर आयुक्त ओपी वर्मा का कहना है कि विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की है।