फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salesmen and injured 40 thousand robbed

सेल्समैनों को घायल कर 40 हजार लूटे

Tue, 06 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Salesmen and injured 40 thousand robbed
घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता कस्बे में हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर दिनदहाडे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचों की बट मारकर दो सेल्समैन से 40 हजार रुपये लूट लिए। आसपास के दुकानदारों ने जब बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाश फायर करते हुए रामपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। गंभीर रूप से घायल एक सेल्समैन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को समय करीब तीन बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित अमरनाथ सुरेश कुमार पेट्रोल पंप पर सेल्समैन प्रवीण कुमार और राजपाल ग्राहकों को तेल दे रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच नानौता की ओर से एक पल्सर बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश तमंचे लेकर पहुंचे। एक बदमाश ने प्रवीण के सिर पर पीछे से तमंचे की बट मारकर 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरा बदमाश खोखे के पास खडे़ सेल्समैन राजपाल के पास गया और तमंचे की बट मारकर उससे करीब 20 हजार की नगदी लूट ली। अचानक हुए हमले से पंप पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सेल्समैन राजपाल और प्रवीण ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर जब तक आसपास के दुकानदार वहा तक पहुंचे तब तक बदमाश रामपुर मनिहारान की ओर फरार हो गए। विनोद मिस्त्री ने बदमाशों का पीछा करते हुए औजार फेंक कर मारा तो एक बदमाश ने फायर कर दिया।

पंप संचालक अमरनाथ पुत्र बरकत राम ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नकाबपोश बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष की करीब रही होगी। लूट के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस और सीओ गंगोह बीपी सोलंकी ने वारदात की जानकारी ली।

लूट की जानकारी होते ही व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश चावला, व्यापार मंडल जिला संयोजक राजीव नामदेव, कुलदीप नामदेव, सपा जिला सचिव मुकेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णकुमार पुंडीर, बसपा जिला प्रभारी जगपाल सिंह, बसपा नेता


नरेंद्र ओलरी, अशोक तागरा, पूर्व चेयरमैन प्रदीप राणा, भाजपा नेता मोहर सिंह पुंडीर सहित ने चेतावनी देते हुए वारदात के जल्द खुलासे की मांग की है। 

पंप स्वामी अमरनाथ ने बदमाशों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बदमाशों की मारपीट से गंभीर रूप से घायल सेल्समैन राजपाल की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बता दें कि 2007 में अमरनाथ के भाई नवीन से 30 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली गई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed