फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have revealed to kalam singh murder case and three accused arrested

Murder: कलम सिंह हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर का बेटा, सुपारी देकर कराई थी वारदात

Tue, 09 Apr 2024 07:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Apr 2024 07:18 PM IST
सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर पुलिस ने कलम सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हिस्ट्रीशीटर का बेटा मुख्य आरोपी निकला है।

विज्ञापन
Saharanpur police have revealed to kalam singh murder case and three accused arrested
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पिलखनी के कलम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर का बेटा निकला, जिसने जमीन के विवाद में पिता पर गोलियां चलवाई थीं। पिता को एक गोली लगी थी, जबकि पिता के बंटाईदार कलम सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में हिस्ट्रीशीटर की कोई भूमिका नहीं निकली।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव पिलखनी निवासी हिस्ट्रीशीटर और किसान निगम की जमीन को लेकर बेटे आर्यन से विवाद चल रहा है। 31 मार्च को निगम गांव में ही रहने अपने बंटाईदार कलम सिंह के साथ खेत पर बैठा था। तभी बाइक पर दो युवक आए। निगम को अचानक हमला होने का आभास हुआ। वह तुरंत कलम सिंह को साथ लेकर ट्यूबवेल के कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद किया। आरोपियों ने कमरे की खिड़की से चार राउंड फायरिंग की। एक गोली निगम की पीठ पर लगी थी, जबकि कमल सिंह की छाती में गोली लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

कलम सिंह की पत्नी शेलो देवी ने निगम और उसके बेटे आर्यन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आर्यन फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र में तुरमतखेड़ी के मोड़ से आर्यन, उसके साथी अंशुल, अरुण निवासी गांव फतेहपुरचंद थाना तीतरो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका साथी अर्पित फरार है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक बाइक बरामद हुई।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि निगम को मारने आए थे, लेकिन कलम सिंह को भी गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि निगम की हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं है, जिसको क्लीन चिट दे दी गई है।

विज्ञापन

आर्यन ने दी थी सुपारी, हत्या में सजा काट चुका निगम
आर्यन का अपने पिता निगम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसने पिता की हत्या कराने के लिए पांच लाख रुपये में अंशुल व अरुण को सुपारी दी थी। इनसे मुलाकात अर्पित ने कराई थी। 50 हजार आरोपियों के खाते जमा कराए थे। बाकी रुपये वारदात के बाद देना तय हुए थे। हिस्ट्रीशीटर निगम पत्नी की हत्या में 14 वर्ष की सजा काट चुका है।

यह भी पढ़ें: दंपती ने खाया जहर: पत्नी ने दम तोड़ा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पति, परिवार के लिए छोड़ा मार्मिक पत्र

कॉल डिटेल व खाते में रुपये डालने से खुला राज
पुलिस ने आर्यन की कॉल डिटेल खंगाली तो अहम साक्ष्य मिले। इसके साथ ही खाते की जांच की, जिसमें शूटरों के खाते रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। इसी आधार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आर्यन के अलावा दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: खौफनाक था मंजर..., जिंदा जल गए थे 65 लोग, तड़प-तड़पकर तोड़ा था दम, सहम उठा था देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed