{"_id":"604a3608ec91fd3fc955afcc","slug":"saharanpur-news-six-crooks-arrested-in-police-encounter-in-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में मुठभेड़, दबोचे गए छह बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर में मुठभेड़, दबोचे गए छह बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार
Thu, 11 Mar 2021 08:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:54 PM IST
सार
- मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
- मौके से दो आरोपी फरार, एक कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली व हथियार बरामद
विज्ञापन
तीन बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में कोतवाली नकुड़ क्षेत्र से पॉपुलर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। आरोपियों के पास से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक कार और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर निवासी शरद कुमार जैन ने छह मार्च को कोतवाली नकुड़ में सूचना दी थी कि सरसावा रोड पर उसकी पॉपुलर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पिकअप गाड़ी सवार बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। इसके बाद आरोपी चालक जोनी को पेड़ से बांधकर फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली नकुड़ और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। आरोपियों ने अपने नाम निसार, उपकार, रिनू कुमार निवासी गांव जानखेड़ा कोतवाली रामपुर मनिहारान बताए। इसी गांव के रहने वाले इनके साथी बोबी और निखिल फरार हो गए। आरोपी पहले भी लूटपाट कर चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खोज-खबर : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की पत्नी रह चुकी हैं मिस मेरठ, जानें- उनके बारे में ये बड़ी बातें
विज्ञापन
तस्करी की शराब सहित तीन दबोचे, हथियार बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने तस्करी की शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से हरियाणा मार्का की 30 बोतल शराब और एक-एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों ने अपने नाम इरफान निवासी गांव रसूलपुर, एजाज निवासी दानिश कालोनी देहात कोतवाली और फरमान निवासी उपवन विहार कोतवाली नगर बताए है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/