फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Accused Satyawan Sharma arrested in case of tax evasion case and has made many revelations

100 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला: आखिर दबोचा गया ट्रांसपोर्टर सत्यवान शर्मा, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 01 Aug 2021 01:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Aug 2021 01:41 AM IST
सार

टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए सत्यवान शर्मा ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सत्यवान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Saharanpur News: Accused Satyawan Sharma arrested in case of tax evasion case and has made many revelations
एसटीएफ ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में टपरी स्थित शराब फैक्टरी में हुई टैक्स चोरी के फरार आरोपी सत्यवान शर्मा को एसटीएफ ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। सत्यवान की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


एसटीएफ ने मार्च माह में टैक्स चोरी का खुलासा किया था। जिसमें करीब 100 करोड़ की टैक्स चोरी की बात सामने आने के साथ ही दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में 35 करोड़ टैक्स चोरी की पुष्टि भी हुई थी। इस प्रकरण में आरोपी हरियाणा के जिला भिवानी के गांव धडेरू निवासी सत्यवान शर्मा तभी से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


पूछताछ में सत्यवान ने बताया कि वह शराब फैक्टरी से बिना एंट्री कराए अपने कंटेनर शराब लादकर निकालता था। जिससे टैक्स की चोरी में उसे भी लाभ मिलता था। इसमें उसके साथ शराब फैक्टरी के कर्मचारी भी शामिल रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट पर मुंशी से ट्रांसपोर्टर बन गया सत्यवान  
टपरी स्थित शराब फैक्टरी से टैक्स चोरी के मामले में फरार चल रहा सत्यवान शर्मा ने टैक्स चोरी के माध्यम से ऐसा खेल खेला कि ट्रांसपोर्ट पर मुंशी का काम करते-करते खुद की दो बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी खोल ली। मात्र 22 साल के भीतर सत्यवान शर्मा ने अपनी चाल बाजियों से पूरा नेटवर्क खड़ा कर लिया और शराब फैक्ट्रियों में बिना एंट्री कराए अपने कंटेनर में बिना एंट्री कराए शराब निकालने लगा। 

पूछताछ में आरोपी सत्यवान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शराब फैक्टरी में टैक्स चोरी का खुलासा भी एसटीएफ ने मार्च माह में किया था। तब 10 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 100 करोड़ की टैक्स चोरी की बात सामने आई थी। मामले की जांच बांद में एसआईटी लखनऊ ने की, जिसके बाद 35 करोड़ रुपये टैक्स चोरी की पुष्टि हुई। आरोपी सत्यवान शर्मा निवासी धडेरू थाना सदर जिला भिवानी (हरियाणा) हाल निवासी विवेक विहार सहारनपुर इस मामले में आरोपी है और तभी से फरार चल रहा था। काफी दिन से एसटीएफ की टीम इस मामले में नामजद फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी थी। 

इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी सत्यवान हरियाणा में छिपकर रह रहा है, जिसके चलते सटीक सूचना पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कोतवाली सिटी के कहनोडिया मोहल्ला से उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एसटीएफ को आरोपी सत्यवान ने बताया कि शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी और एसबीटीसी कंपनी वह अपने भाई जयभगवान शर्मा के साथ मिलकर चलाता है। टपरी स्थित शराब फैक्टरी से बगैर एंट्री के शराब लादकर ले जाने की एवज में उसे मोटी रकम मिलती थी। 

वहीं, उसके भाई जयभगवान शर्मा को एसटीएफ ने मार्च माह में ही गिरफ्तार कर लिया था। यह भी बताया कि टपरी की शराब फैक्टरी से पहले उसने पिलखनी स्थित डिस्टलरी में भी अपने ट्रक और कंटेनर लगाए थे और वहां से भी इसी तरह टैक्स चोरी की शराब निकालकर मोटा मुनाफा कमाया था। मुंशी से ट्रांसपोर्टर और करोड़ों के खेल में शामिल गिरफ्तार आरोपी सत्यवान ने एसटीएफ को यह भी बताया कि 1999 में वह साउथ कारगो केरियर ट्रांसपोर्ट दिल्ली में दो हजार रुपये प्रतिमाह बतौर मुंशी की नौकरी करता था। वर्ष 2001 में फाइव स्टार ट्रांसपोर्ट और उसके बाद 2002 से 2016 तक मेहता ट्रांसपोर्ट दिल्ली में मुंशी की नौकरी करता था। इसी दौरान उत्तराखंड के बहादराबाद में ट्रांसपोर्ट कंपनी खोली, जिसके बाद सहारनपुर के गुरुद्वारा रोड पर ट्रांसपोर्ट खोली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed