सहारनपुर: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
थाना नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एसपी देहात को बताया कि गांव के ही एक युवक से उसके प्रेम संबंध बन गए। पिछले दिनों युवक ने उसे अपने घर बुलाया। युवक ने उससे शादी करने की बात कही, जिस पर उसने नाबालिग होने की वजह से मना कर दिया। इसी दौरान युवक का दोस्त उसके घर आया।
विस्तार
एक युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने एसपी देहात से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
थाना नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एसपी देहात को बताया कि गांव के ही एक युवक से उसके प्रेम संबंध बन गए। पिछले दिनों युवक ने उसे अपने घर बुलाया। युवक ने उससे शादी करने की बात कही, जिस पर उसने नाबालिग होने की वजह से मना कर दिया। इसी दौरान युवक का दोस्त उसके घर आया।
शिकायत के अनुसार, दोनों ने उसे बर्गर खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। बदनामी के डर से परिवार के लोग चुप रहे, लेकिन आरोपी उसके बाद से पीड़िता को ब्लैकमेल करने के साथ ही छेड़छाड़ कर रहा है।
पीड़िता का कहना है कि थाने जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी देहात को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।