फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rogues possessed information Saraf Movement

बदमाशों के पास थी सर्राफ के मूवमेंट की जानकारी

Sat, 16 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rogues possessed information Saraf Movement
पिलखनी में सर्राफ की लूट के विरोध पर हत्या करने वाले बदमाशों के पास संजय वर्मा के मूवमेंट की पूरी खबर थी। यही कारण है कि बेखौफ बदमाश पूरी तरह योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। सुनसान जगह पर सर्राफ को निशाना बनाया।
विज्ञापन


रायवाला निवासी संजय वर्मा रोजाना बस से सहारनपुर से पिलखनी और वहां से वापस घर आते थे। बदमाशों ने शाम को वापसी के समय सर्राफ को निशाना बनाया। उधर, सरेशाम हत्या और लूट की वारदात के बाद आसानी से बदमाशों के गायब होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होना लाजिमी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो वारदात करने वाले तीनों ही बदमाश 25 साल के उम्र वाले थे। हत्या करने के बाद बैग लेकर वे चंद मिनटों में ही ओझल हो गए।

गांव से सड़क पर आने का एक मात्र रास्ता ः जिस सड़क के किनारे सर्राफ की हत्या और लूट की वारदात हुई, वह पिलखनी को मेन रोड से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। ऐसे में बदमाशों इस बात को जानते थे कि सर्राफ इसी रास्ते से गुजरेगा। शुक्रवार को सर्राफ संजय वर्मा दुकान पहुंचने में लेट हो गया था। यही कारण है कि दुकान उसने देर से बंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही को-आर्डिनेशन होता तो होती घेराबंदी  ःवारदात के ठीक बाद बदमाशों को घेरने के लिए ग्रामीणों ने पूरी कोशिश की। बदमाश बाइक पर सवार होकर भागे तो ग्रामीणों ने पीछा करने की कोशिश की। इसी बीच तत्काल पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी।

मगर, सरसावा पुलिस न तो समय से मौके पर पहुंची और न ही इस घटना की जानकारी आगे के थानों को दी। जबकि, साफ था कि बदमाश सहारनपुर की ओर भागे थे। अगर सही कोआर्डिनेशन होता तो शायद बदमाशों की घेराबंदी की जा सकती थी।

लोकल के ही हैं बदमाश
वारदात के तरीके से साफ है कि बदमाश लोकल के हैं। बदमाशों के पास बाइक और तमंचा है। ऐसे में यह कोई छोटा और नौसिखिया गैंग है। पुलिस मान रही है कि गोली 315 बोर के तमंचे से मारी गई है।


अधिकारी कहिन
बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है। हमारी आधा दर्जन टीमें बदमाशों की तलाश में हैं। यह साफ है कि बदमाश लोकल है और बहुत दूर नहीं हैं। ऐसे में जल्द ही हम बदमाशों तक पहुंच जाएंगे।
 - आरपी सिंह यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed