{"_id":"572504cf4f1c1b4721a919b4","slug":"robbery-hostage-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को बंधक बनाकर डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को बंधक बनाकर डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Sun, 01 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान दिखाते राकेश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मिरगपुर पांजूवाला गांव में शुक्रवार की आधी रात के बाद पांच बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपति को बंधक बनाकर करीब 1.15 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूट ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
मिरगपुर पांजूवाला गांव निवासी राकेश के मकान में रात के करीब एक बजे पांच बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस गए। घर के बरामदे में सो रहे राकेश और उसकी पत्नी कुलविंद्र को चारपाई से उठाकर गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में ले गए। राकेश के मुताबिक, बदमाशों का विरोध किया तो उनकी बेरहमी से पिटाई की।
बदमाशों ने कुलविंदर के कानों से सोने के कुंडल, पाजेब और चुकटियां निकालवाने के बाद अलमारी की चाबी ली। अलमारी के लॉक खोलकर बदमाशों ने 15 हजार रुपये की नगदी, दो जोड़ी सोने कुंडल, गले का सोने का हसला, चार सोने की अंगूठी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
करीब तीन बजे राकेश और कुलविंद्र ने कमरों की खिड़की खोलकर शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान गांव पहुंचे और जानकारी ली। राकेश ने मामले की तहरीर दी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।