फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rape with the child

बच्ची के साथ दुष्कर्म

Sat, 29 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़ Updated Sat, 29 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहित युवक ने घर में मासूम भाई बहन को डरा धमका कर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। काम से लौटे मां बाप को जब बच्ची के साथ हुई घटना का पता चला तो उनके होश फाख्ता हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार को वह खेत पर गया हुआ था। उसकी पत्नी भी किसी काम से घर से बाहर गई थी। घर में केवल उसकी सात वर्षीया बेटी और पांच साल का बेटा था।
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके गांव से सटे गांव जगहैता गुर्जर निवासी एक युवक उसके बच्चों को घर में अकेला देख अंदर घुस गया। उसने उसके पांच साल के बेटे को डरा धमका कर अलग बिठा दिया और उसकी मासूम बेटी को अपनी दरिंदगी का शिकार बना दिया। शाम को जब वह घर लौटे तो उसकी बेटी बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के पूछने पर बेटी ने रोते बिलखते हुए सारी घटना उन्हें बतायी। यह सुनकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। देर शाम पीड़िता का पिता ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा। कोतवाल छोटे सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी मोहित पुत्र राजकुमार निवासी जगहैता गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed