{"_id":"589f636d4f1c1bb41f3782e5","slug":"rape-and-murder-of-girl-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेप के बाद हत्या पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम सबदलपुर में सात साल की बालिका की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बालिका शुक्रवार की रात संत रविदास जयंती पर मंदिर में वितरित हो रहा प्रसाद लेने गई थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया।
शुक्रवार की शाम को ग्राम सबदलपुर में संत रविदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। गांव के ही एक परिवार की 7 साल की बालिका घर से रात लगभग आठ बजे मंदिर से प्रसाद लेने के लिए गए।
मंदिर से प्रसाद लेकर घर लौटते समय अचानक बालिका गायब हो गई। देर रात तक जब बालिका घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात लगभग डेढ़ बजे बालिका की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रात में ही बालिका की तलाश शुरू कर दी। परिजन और पुलिस पूरी रात बालिका को तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
सुबह बालिका को तलाश करती हुई पुलिस रामशरण के ईख के खेत में पहुंची तो वहां बालिका का शव पड़ा हुआ मिला। बालिका का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार बालिका की दुष्कर्म के बाद कपड़े से गला घोंटकर हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही एसएसपी लव कुमार, एसपी सिटी संजय सिंह, एएसपी सुनीति समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।