{"_id":"5adcd9f84f1c1b61098b5e0e","slug":"prepared-video-before-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या से पूर्व विडियो बनाकर बताई उत्पीड़न की दास्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या से पूर्व विडियो बनाकर बताई उत्पीड़न की दास्ता
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या करने से पूर्व बनाई गई वीडियो में रोती आरती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में चार दिन पहले मायके गांव अनंतमऊ में आकर आत्महत्या करने वाली आरती उर्फ नीलू का मरने से पहले का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह रोते हुए ससुराल में अपने ऊपर हुए जुल्मों की जानकारी दे रही है।
उसने बताया कि पति के एक अन्य युवती के साथ संबंध है और वह उसे पसंद नहीं करता था। मोटी बताकर उसे ताने दिए जाते थे और डायटिंग के नाम पर कई-कई दिन भूखा रखा जाता था। उसके पागल साबित करने की कोशिश की जा रही थी।
इस संबंध में आरती के पिता कंवरपाल ने पति अभिषेक, अभिषेक के चाचा धर्मपाल और चाची किरणबाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव अनंतमऊ निवासी कंवरपाल की पुत्री आरती उर्फ नीलू की शादी ढाई माह पूर्व गांव गंगोली (थाना छप्पर), जिला यमुनानगर, हरियाणा निवासी अभिषेक के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरती ने 18 अप्रैल को अपने मायके में उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जब मायके के लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। आरती ने आत्महत्या से पूर्व अपना वीडियो बनाया। उसने वीडियो में कहा कि अभिषेक के किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध हैं।
उसे धोखे में रखकर शादी कर दी गई। अभिषेक उसे पसंद नहीं करता। इसलिए उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उसे पागल साबित करने और अलग-अलग तरह के आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा था।
दहेज के लिए भी परेशान किया जा रहा था। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।