फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police recovered 98 pieces of go cattle

पुलिस का गुडवर्क गोवंश की 98 खालें बरामद

Tue, 14 Nov 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 98 pieces of go cattle
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की बेहट कोतवाली पुलिस ने रविवार रात कस्साबन में छापा मारकर गोवंश की 98 खालें बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से एक स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी इसमें ही खालों का लदान कर रहे थे। इसमें 18 खालों का लदान हो चुका था, जबकि 80 खालें एक कमरे में लगी थीं। पुलिस ने रात में ही खालों को जेसीबी से गड्ढ़ा  खुदवाकर दबा दिया।
विज्ञापन


सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस को रात करीब पौने आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला कस्साबन में गफ्फार पुत्र कय्यूम के मकान में काफी संख्या में गोवंश की खालें हैं। एक स्कोर्पियो में इनका लदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई जितेंद्र भाटी एवं इंद्रपाल सिंह, सिपाही जितेंद्र, संदीप आदि के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले।

पुलिस ने स्कोर्पियो को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से गोवंश की 18 खालें बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे में गोवंश की खालों को लगाया गया था। 

पुलिस के अनुसार कमरे से 80 खालें बरामद की गई। मकान मालिक गफ्फार पुत्र कय्यूम, उसके पुत्र नवाब, कासिम उर्फ काला, हफीज पुत्र वहीद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने रात में ही जेसीबी मंगाकर सभी खालों को दबवा दिया। 


सोमवार सुबह पुलिस टीम ने गफ्फार को कस्बे से ही गिरफ्तार करने के बाद उसका चालान कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें    दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed