{"_id":"575463354f1c1b7d2810da77","slug":"police-raid-in-rajupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्जुपुर में पुलिस की छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्जुपुर में पुलिस की छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
राज्जुपुर गांव से बरामद गोमांस के साथ खड़ी पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्जुपुर गांव में पुलिस पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी करने गई पुलिस ने सूचना मिलने पर मसजिद की दुकानों में छापेमारी की तो वहां करीब आठ क्विंटल गोेमांस बरामद किया है। पुलिस को देख चार आरोपी फरार हो गए।
रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली के एसआई वेगपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस और आरआरएफ के जवान राज्जुपुर गांव में पुलिस पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डालने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पुलिस को सूचना मिली कि गांव में स्थित मसजिद की दुकानों में गोमांस रखा हुआ है। पुलिस जैसे ही वहां छापेमारी करने गई तो मांस विक्रेता उन्हें देख दुकानें बंद कर वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने दुकानों के दरवाजे तोड़कर वहां से करीब आठ क्विंटल गोमांस बरामद किया। एसआई वेगपाल सिंह के मुताबिक गांव निवासी कल्लू कुरैशी की दुकान से ढाई क्विंटल, साजिद के यहां से दो क्विंटल, शफक्कत की दुकान से दो क्विंटल और मुनव्वर कुरैशी के यहां से करीब डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस की जांच कराई जिसमें गोमांस की पुष्टि हुई। पुलिस टीम के साथ एचसीपी चिरंजी लाल की पहचान पर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विजय प्रकाश का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
उधर, छापेमारी के दौरान फरार हुए चारों लोग मसजिद की दुकानों में किरायेदार हैं। गोमांस बरामद होने के बाद मसजिद के मुतवल्ली ने आरोपियों के परिजनों को दुकानें खाली करने को कहा है।