{"_id":"57cf1c144f1c1b3d3b318b54","slug":"police-jeep-driver-raging-trader-on-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप चालक की अभद्रता पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जीप चालक की अभद्रता पर भड़के व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
अपनी बात रखते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर सदर थाना प्रभारी के जीप चालक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने थाना प्रभारी का घेराव करते हुए थाना पर जमकर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को कोर्ट रोड के व्यापारी सहारनपुर युवा व्यापार मंडल एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा के नेतृत्व में एकत्रित होकर सदर थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी के जीप चालक मंगलवार को फोटो स्टेट की दुकान के सामने पहुंचा और दुकानदार संजय गुप्ता की दुकान के सामने खड़े एक स्कूटर को हटाने के लिए कहा।
आरोप है कि संजय गुप्ता ने स्कूटर मालिक के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया तो आरोपी सिपाही आक्रोशित हो गया और उनके साथ गाली गलौज की।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी आए दिन व्यापारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। व्यापारियों के मान सम्मान से खिलवाड़ किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर अमित गर्ग, अरुण गुप्ता, संजय गर्ग, यतींद्र अग्रवाल, सुभाष सैनी, श्रावय गौड़, राजीव तोमर, प्रेम गुप्ता, नवीन हरित, पुनीत सचदेव, विवेक चावला, अशोक, तनुज शर्मा, मनीष सचदेव, विकास अग्रवाल, लव, राजेश तायल मौजूद रहे।