{"_id":"63b25a17367d15ebce0a4f88c04f8c03","slug":"police-held-two-bike-lifter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना पुलिस ने लूट की अलग-अलग पांच वारदातों में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। पुलिस को इनके पास से लूट में प्रयुक्त कार तथा दो बाइकें, एक 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस तथा लूटी गई रकम में से 1.20 लाख रुपये बरामद हुए है।
थाना प्रभारी जय भगवान सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात एसआई अरुण पंवार तथा कांस्टेबल राजकुमार, सुरेंद्र, जावेद तथा राजमोहन गश्त पर थे। पुलिस को सूचना मिली कि गांव नारायणपुर गुर्जर के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे है। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया।
इस दौरान दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए, जबकि दो बदमाश एजाज निवासी दुमझेड़ा और मोहित निवासी कांसेपुर को दबोच लिया गया। फरार बदमाशों में शौकत निवासी दभेडा कलां तथा हारुन गांव रावणपुर का रहने वाला है। पुलिस को इनके पास से लूट की घटनाओं में प्रयुक्त कार तथा दो बाइकें बरामद हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों ने 14 अगस्त की रात को गांव पठेड़ के पास व्यापारी संजय सैनी के साथ मारपीट कर 1.10 लाख रुपये लूट, 21 अगस्त को गांव नारायाणपुर के पास डिंडोली खेड़ा निवासी शहजाद से एक 7500 रुपये एवं मोबाइल, जून में थाना सरसावा क्षेत्र में सरसावा नकुड़ मार्ग पर बैनामा कराकर लौट रहे व्यक्ति से चार लाख रुपये लूटने, विकासनगर में एक मोटर साइकिल तथा थाना सरसावा क्षेत्र में एक बाइक लूट की घटना को स्वीकार किया।
पुलिस ने इनके पास से पठेड़ की लूट के 20 हजार रुपये, सरसावा की लूट के एक लाख रुपये तथा अन्य जगह से लूटी गई दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। उधर गांव पठेड में हुई लूट की घटना के पीड़ित व्यापारी संजय सैनी ने पुलिस द्वारा किये गए खुलासे पर असहमति जताते हुए मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।