फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police have identified body found in forest as that of Shivkumar in Saharanpur

Saharanpur: जंगल में मिली थी लाश, मोबाइल से परिजनों तक पहुंची पुलिस, शिवकुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान

Tue, 21 May 2024 06:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2024 06:54 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर के एक गांव के जंगल में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान शिवकुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस मोबाइल के सहारे परिजनों तक पहुंची।

विज्ञापन
Police have identified body found in forest as that of Shivkumar in Saharanpur
सहारनपुर में शिवकुमार की मौत का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आठ दिन पूर्व गांव पाली के जंगल में हत्या कर फेंके गए शव की पहचान पास के गांव संभलहेड़ी निवासी शिव कुमार उर्फ शिबू (27) पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पास से मिले बिना सिम के मोबाइल की मदद से पुलिस उसके परिजन तक पहुंची।

विज्ञापन


14 मई को थाना क्षेत्र के गांव पाली में सुबह के समय ईंख के खेत में किसानों को एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसके गले में रस्सी बंधी थी। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का बहुत प्रयास किया था लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास सहित दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया था लेकिन कहीं से भी सफलता नहीं मिली। मृतक युवक के पास से एक बिना सिम कार्ड का छोटा मोबाइल फोन भी मिला था जिसके सहारे पुलिस युवक की पहचान कराने में लगी थी।

वहीं, मंगलवार को पुलिस ने मोबाइल की जांच के बाद उसके मालिक का पता लगा लिया। इसके बाद पुलिस ने गागलहेड़ी थाने के गांव संभलहेड़ी पहुंच मृतक युवक की फोटो से पहचान कराई तो परिजनों ने उसकी शिनाख्त शिवकुमार के रूप में की।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शिवकुमार हरियाणा के बिलासपुर में गन्ने की चरखी पर काम करता था। शिवकुमार विवाहित था और दो बच्चे व उसकी पत्नी गांव में ही रहते हैं। परिजनों ने बताया कि 13 मई को शिवकुमार बिलासपुर से 20 हजार रुपये देने के लिए आने वाला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस पर घर वालों ने समझा कि शायद कुछ दिन बाद आए। अब पुलिस के माध्यम से उन्हें शिवकुमार की हत्या की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें: मासूम की दी बलि: कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, चाची ने तांत्रिक के कहने पर उतारा था मौत के घाट, खुले कई बड़े राज

मृतक की शिनाख्त हो गई है। परिजनों से किसी से मृतक की रंजिश आदि की जानकारी ली जा रही है। अब पुलिस हत्या की जांच की दिशा में काम कर जल्द खुलासे का प्रयास करेगी। - अभिमन्यु मांगलिक एसपी सिटी सहारनपुर

यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed