फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police get three bribe scam

पुलिस ने दबोचे तीन इनामी बदमाश

Fri, 05 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 05 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police get three bribe scam
पकडे गए बदमाशों के साथ एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की चिलकाना पुलिस ने पांच-पांच हजार के तीन इनामी बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इन पर लूट, चोरी, हत्या, गैंगस्टर के कई मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर सीओ सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने निर्देशन में थाना प्रभारी सुधीर उज्जवल ने अपनी टीम के साथ मिली सूचना के आधार पर गांव बैंगनी-घौडोपीपली के जंगल में छापा मारा।
विज्ञापन


जहां मुठभेड़ के दौरान तीन इनामी बदमाशों को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश एजाज उर्फ एजाद पुत्र बाबू निवासी गांव दुमझेडा, रोहित उर्फ सुधीर पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव दौलतपुर तथा बिलाल पुत्र जमशैद निवासी गांव टोडरपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू, और दो चोरी की गई बाइक सहित चोरी के 1100 रुपये बरामद हुए। 

थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने बाइक बेहट क्षेत्र से और देहात कोतवाली क्षेत्र से चोरी की थी। अभियुक्त एजाज, बिलाल तथा रोहित उर्फ सुधीर थाना चिलकाना में लूट, चोरी तथा गैंगस्टर में वांछित चल रहे थे।

एसएसपी ने इन तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित का रखा था। अभियुक्त बिलाल पर थाना चिलकाना, सरसावा, मिर्जापुर, बेहट में 17 मुकदमे दर्ज हैं।


वहीं, रोहित उर्फ सुधीर पर चिलकाना, बेहट, सरसावा, मिर्जापुर में 11 मुकदमे और ऐजाज पर उर्फ एजाद पर भी चिलकाना, सरसावा, बेहट में सात मुकदमे दर्ज है। पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर ने इनको पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed