फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrived at the murder

पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारोपी

Sun, 17 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrived at the murder
थाना जनकपुरी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बेरीबाग क्षेत्र में पेंट कारोबारी की पत्नी की हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों का चालान करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


लोहानी सराय में पेंट कारोबारी संजय गांधी बेरीबाग की पीएनबी वाली गली में रहते हैं। शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे संजय की पत्नी किरण घर में अकेली थी। इसी दौरान हेलमेट लगाए और मुंह पर रुमाल बांधे दो बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने खुद को धोबी बताते हुए दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन


उन्होंने कोई कपड़े धोबी को नहीं दिए थे, ऐसे में किरण को शक हुआ और उसने पूरा दरवाजा न खोलकर थोड़ा ही दरवाजा खोला, लेकिन बदमाशों ने धक्का मारकर दरवाजा खोल दिया और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। इस पर किरण ने शोर मचा दिया। ऐसे में खुद को घिरता देख बदमाशों ने किरण पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोस के लोग अलर्ट हो गए, जिन्होंने भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश शुभम पुत्र अशोक कुमार निवासी मानकमऊ निकला, जो करीब छह साल से उनके यहां काम कर रहा था। कुछ ही देर बाद घायल किरण ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और मोहल्लेवासियों से पूछताछ की। साथ ही पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल रहे दूसरे आरोपी मुकुल पुत्र अशोक निवासी मानकमऊ की तलाश शुरू कर दी।

शनिवार को पुलिस ने मुकुल को जनता रोड से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को धारा 393 और 302 में चालान कर जेल भेज दिया। एसएसपी आरपीएस यादव ने पत्रकार वार्ता करते हुए वारदात का खुलासा किया। एसएसपी ने दूसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।

इस दौरान एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव भी मौजूद थे। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशि वालिया अपने साथियों के साथ  शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। 

जरा से लालच में बर्बाद कर ली जिंदगी
पेंट कारोबारी की पत्नी की हत्या के दोनों आरोपियों का यह पहला अपराध था, जिसने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पकड़े गए मुकुल की उम्र 18 साल है, जो 12वीं पास है। वह करीब छह महीने से पुलिस में भर्ती होने की तैयारी में जुटा था, वह प्रतिदिन अंबाला रोड पर आठ से दस किलोमीटर की दौड़ लगाता था।

इसके अलावा वह आईटीआई में दाखिले के लिए भी प्रयासरत था। इसके लिए दस हजार रुपये का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। ऐसे में शुभम ने उसको लूट करने का प्लान बताया, जिसमें उसने आसानी से दस हजार रुपये के लालच में हामी भर दी। शुभम मृतका के परिवार में काम करता था। उसने पुलिस को बताया कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी।


दो दिन पहले ही उसने अपने मालिक के घर लूट का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने मानकमऊ से दो दिन पहले ही चाकू खरीदा था। बताया कि उनका हत्या करने का कोई इरादा नहीं था, खुद को फंसता देख उनसे चाकू चल गया और महिला की जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed