फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poisoned young men woman, woman's death

युवक-युवती ने जहर खाया, युवती की मौत

Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली मंडी क्षेत्र की एक कालोनी में सोमवार की रात एक युवक-युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसको भर्ती किया गया है।। सूचना मिलते ही कोतवाली मंडी थाना में हड़कंप  मच गया और पुलिस कालोनी में पहुंची। जहां दोनों के परिजनों से पूछताछ की गई। 

युवक और युवती के परिवार कालोनी में आमने-सामने रहते है। सोमवार की रात करीब आठ बजे कालोनी में दोनों के जहरीला पदार्थ खा लेने की चर्चा हुई। इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। आनन-फानन में दोनों के परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की हालत को गंभीर मानते हुए उपचार शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां रात दस बजे तक भी पुलिस घटना की जानकारी ले रही थी। स्थानीय लोग घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। कालोन मे तमाम चर्चाएं है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। कोई भी पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed