{"_id":"5a0f24a64f1c1b87698bc115","slug":"oops-this-is-the-full-storehouse-of-cow-skins","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ! यह तो गोवंश की खालों का पूरा गोदाम है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उफ ! यह तो गोवंश की खालों का पूरा गोदाम है
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
गड्ढा खोदकर खालों को दबाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस ने खिड़का भटकवा गांव के जंगल में छापा मारकर गोवंश की खालों का गोदाम पकड़ा। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही यहां गोकशी कर रहे तीन लोग गोमांस को लेकर भाग निकले।
पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में खून, गोवंश के अवशेष, गोकशी करने के उपकरणों के साथ गोवंश की 101 खालें मिली है। पुलिस ने बरामद खालों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबवाने के साथ फरार आरोपियों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खिड़का भटकवा गांव के जंगल में जलालिया रोड पर गोवंश की खालों का गोदाम बनाया गया है। यहां बड़े पैमाने पर गोकशी करने के बाद गोमांस की सप्लाई कर खालों का स्टॉक किया जाता है।
विज्ञापन
सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यहां गोकशी कर रहे लोग पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही गोमांस लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन जंगल में वे हाथ नहीं लग सके।
पुलिस को गोदाम परिसर में भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ मिला। गोकशी करने के उपकरण, अवशेष आदि भी पुलिस को मिले। गोदाम में 101 गोवंश की खालें मिली।
मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. देवदत्त तोमर को बुलाया गया, जिनकी जांच में प्रथम दृष्टया सभी खालें गोवंश की पाई गई। उन्होंने खालों का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
पुलिस ने फरार आरोपियों इखलाक व निसार पुत्रगण कल्लू एवं उनके बहनोई कलवा पुत्र रेहलू सभी निवासी गांव खिड़का भटकव्वा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।