{"_id":"5984bd184f1c1b7a128b4771","slug":"oops-daughter-gave-birth-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ! बेटी पैदा की तो दे दी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उफ ! बेटी पैदा की तो दे दी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक विवाहिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुुर में बेटी पैदा करने पर नेहा को एक साल से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से नहीं निकलने देते थे, मायके वालों से बात नहीं करने देते थे, दहेज कम लाने का उलाहना देते रहते थे। रक्षाबंधन पर फिर से घर जाने की बात कही तो मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला डाला।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मोहल्ला सुभाष नगर में विवाहिता नेहा उर्फ राधिका खुराना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसके परिजनों ने ससुराल वालोें पर ये आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
नागल के अश्वनी अरोड़ा की बेटी नेहा उर्फ राधिका (23 वर्ष) की शादी दो वर्ष पूर्व सुभाष नगर के राकेश खुराना के बेटे गौरव खुराना के साथ हुई थी। लगभग 11 माह पूर्व उसने एक बेटी भव्या को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे नेहा की प्रथम तल पर बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सास रानी ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए कह रही थी। उन्होंने बेटी के बीमार होने के कारण मना कर दिया। जिस पर आक्रोशित होकर उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
जबकि मृतका के पिता नांगल निवासी अश्वनी अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा, फिर बेटी पैदा होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे मायके भेजना बंद कर दिया।
यहां तक कि फोन पर बात भी नहीं करने दिया जाता था। वह काफी दिनों से परेशान थी। पिछली बार जब उसने मायके जाने के लिए कहा था तो ससुरालियों ने रक्षाबंधन पर भेजने का बहाना बना दिया था। मारपीट भी कर रहे थे। अश्वनी ने नेहा की हत्या का आरोप लगाते हुए पति गौरव खुराना, ससुर राकेश खुराना और सास रानी खुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।