{"_id":"572503984f1c1b2a30a91cf8","slug":"munshi-was-imprisoned-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी को घर में किया कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंशी को घर में किया कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
Updated Sun, 01 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के खिलाफ थाने पहुंचे बस यूनियन के पदाधिकारी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार मैजिक वाहन ने बस यूनियन के मुंशी को टक्कर मार कर घायल कर दिया। मुंशी के विरोध करने पर मैजिक वाहन चालक एवं मालिक ने मुंशी को अपने घर में कैद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुंशी को आजाद कराया।
शनिवार सुबह सहारनपुर-चिलकाना बस यूनियन का मुंशी मोहल्ला मजहर हसन निवासी माशूफ पुत्र आशिक बाजार से होते हुए बस स्टैंड जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास पीछे से आ रही टाटा मैजिक (यूपी 11 एटी 1764) ने माशूक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही माशूफ सड़क पर गिर गया तथा उसके सिर में चोट लग गई।
माशूफ ने टाटा मैजिक के चालक राजिक से विरोध जताया तो राजिक ने वाहन मालिक नौमान को बुला लिया और माशूफ से मारपीट करते हुए अपने घर ले गए। सूचना पर पुलिस नौमान के घर पहुंची तो वहां से घायल माशूफ मिल गया, लेकिन राजिक और नौमान फरार हो गए। पुलिस ने घायल माशूफ को थाने लाकर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
बस मुंशी के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही बसों के चालक परिचालक एकत्र होकर थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान बस यूनियन के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने थाने पहुंचकर चालकों परिचालकों को समझाबुझाकर वापस भेजा। सीपी शर्मा ने कहा कि आए दिन मैजिक वाहन चालक बसों के चालकों परिचालकों के साथ झगडे़ करते रहते हैं।
सहारनपुर- चिलकाना मार्ग पर बसों के अलावा अन्य वाहन के परमिट परिवहन विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए हैं। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रख कर इस मार्ग पर अवैध रूप से टेंपो तथा मैजिक वाहन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर चलने वाले अवैध वाहनों पर रोक के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया तो यूनियन को आरटीओ के खिलाफ हाईकोर्ट जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।