{"_id":"570956954f1c1b812dc811a1","slug":"mobile-vendor-robbed-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मोबाइल विक्रेता से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े मोबाइल विक्रेता से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाश दिनदहाड़े मोबाइल विक्रेता पर तमंचा तानकर एक मोबाइल और गल्ले में रखी पांच हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पड़ोसी दुकानदारों ने उनका पीछा भी किया परंतु वह भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। इसके बाद मोबाइल विक्रेता कोतवाली पहुंचे और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
सपा की महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष रेहाना खान के भतीजे मोहल्ला अशरफ अली की मेन रोड पर सब्जी मंडी के निकट खान मोबाइल गैलरी के नाम से शॉप है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे।
एक युवक बाइक स्टार्ट किए हुए सड़क पर खड़ा रहा, जबकि दो युवक उसकी दुकान पर आकर खरीदने के बहाने मोबाइल देखने लगे। इसी बीच एक युवक ने तमंचा असद की कनपटी पर सटा दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये और करीब आठ हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
दुकानदार के शोर मचाने पर पड़ोसी दुकानदार सादिक आदि ने बाइक पर बदमाशों का पीछा भी किया। गणेश चौक के पास बदमाश उसे चकमा देकर भागने में सफल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां उसे व्यापारियों के रोष का सामना करना पड़ा।
बदमाशों की चुनौती के सामने फेल हो रही पुलिस
गंगोह। क्षेत्र में लगातार हो रही लूट, झपटमारी और राहजनी की वारदातों से नागरिकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद आक्रोश है। शनिवार को हुई लूट की वारदात से गुस्साएं मोबाइल विक्रेता लक्की, गौरव, साजिद, जहीर, खुशनूद, अफजाल, सादिक, नफीस, आरिफ, शाहिद, चौधरी असलम आदि सपा नेत्री रेहाना खान के साथ कोतवाली पहुंचे।
रोष जताते हुए बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पवन शर्मा ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।