फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mnclon run on Captain Hunter

मनचलों पर चलेगा कप्तान का हंटर

Mon, 05 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mnclon run on Captain Hunter
crime
सहारनपुर में स्कूल, कॉलेज से लेकर मोहल्ले की गलियों में बेखौफ हो रहे मनचलों पर कप्तान ने सख्ती की तैयारी कर ली है। एसएसपी मनोज तिवारी ने सभी सीओ को मनचलों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सीओ टीम के साथ स्कूल, कॉलेज और शिकायत वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और शोहदों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, पुलिस की ओर से स्कूलों में लगातार अभियान चलाकर छात्राओं को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देशन में सीओ प्रथम सुनीति के नेतृत्व में स्कूलों में लगातार मनचलों से परेशान छात्राओं से सीधे बात की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा एसएसपी मनोज तिवारी ने सर्किल में आने वाले स्कूल और कालेजों पर पैनी नजर रखने को सीओ के नेतृत्व में टीम गठित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अपनी टीम के साथ स्कूल शुरू होने और बंद होने के दौरान उन क्षेत्रों में सक्रिय रहकर शोहदों की हरकतों पर नजर रखेंगे। उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। आपको बता दें कि स्कूलों के अवकाश के बाद मनचलों का झुंड स्कूलों और कॉलेज के बाहर सक्रिय रहता है। कई बार छात्राएं अपने परिजनों तक से इस तरह की बातों को बताने से कतराती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed