फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreants looted jewelery and cash

बदमाशों ने लूटा जेवरात और नगदी

Tue, 28 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted jewelery and cash
Shredded backpack victim. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में सोमवार का दिन महिलाओं पर भारी पड़ा। बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े जहां पंजाबी कालोनी में एक बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन


उधर, मीना बाजार में जेबकतरों ने सामान खरीदने आई एक महिला का बैग काटकर हजारों रुपये की नगदी, जेवर समेत अन्य सामान उड़ा लिया।

हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नगर में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पंजाबी कालोनी निवासी हरेंद्र गुगलानी की माता विद्या देवी (80) सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे और विद्या देवी के कानों से कुंडल खींच लिए। जिससे विद्या देवी चीख उठी। महिला के चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात दोपहर करीब 1.35 बजे मीना बाजार में हुई। शिक्षक नगर निवासी सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत सुरेंद्र शर्मा की पत्नी कुंता देवी और बेटी सीमा शर्मा के साथ सामान खरीदने बाजार गई थी।

जब वह मीना बाजार में पहुंची तो जेबकतरे ने सीमा के कंधे पर टंगा बैग किसी धारदार वस्तु कर काटकर उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी, सोने की अंगूठी, टॉप्स, मोबाइल, बैंक पासबुक समेत अन्य सामान उड़ा लिया।

दो वारदातों की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नगर की सीमाओं का सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करती रही लेकिन कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। कुंता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

उधर, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल (बिट्टू) ने बताया कि उनके बहनोई विपिन तायल पंजाबी कालोनी में रहते हैं। सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर पर छोटी बेटी सोमिया मौजूद थी। इसी दौरान वहां पहुंचे दो संदिग्ध बाइक सवारों ने दरवाजे की घंटी बजाकर सब्जी लेने को कहा। 


लेकिन बच्ची ने गेट नहीं खोला। उसके कुछ देर बाद ही निकट में रहने वाले हरेंद्र गुगलानी की  माता के कानों के कुंडल बदमाशों द्वारा खींच लिए जाने की सूचना मिलने पर लोग वहां एकत्र हो गए। सिंघल ने पुलिस प्रशासन से ईद के मद्देनजर नगर खासकर बाजारों में पुलिस की गश्त  बढ़ाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed