{"_id":"5740a8d94f1c1b126dac715a","slug":"milk-merchant-s-house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध व्यापारी के घर डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध व्यापारी के घर डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
invastegation
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के लखनौती में सात बदमाशों ने शुक्रवार की रात दूध व्यापारी के परिजनों को बंधक बनाकर घर में डाका डाला। बदमाश 15 हजार रुपये की नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए।
इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी रगवीर सैनी दूध का कारोबार करता है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे सात बदमाश उसके घर की छत के रास्ते अंदर घुसे।
उन्होंने वहां सो रहे रगवीर को खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए कहा कि उसके घर में राहुल नाम का बदमाश छुपा है। उन्हें घर की तलाशी लेनी है। इस पर व्यापारी स्थानीय पुलिस के आने पर ही घर की तलाशी देने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन
जब वह नहीं माना तो बदमाशों ने हाथापाई कर उसे गोली मार दी, जो उसके कंधे में लगी। गोली की आवाज सुनकर बेटा मोहित सैनी और अन्य परिजन जैसे ही जागे और दौड़ कर वहां पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और उनसे घर की चाबी मांगी।
चाबी मिलने के बाद बदमाशों ने अलमारी से 15 हजार रुपये की नगदी, तीन सोने की चेन, तीन अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब, मोबाइल लूट लिया। इस दौरान जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायल रगवीर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह धामा का कहना था कि तहरीर नहीं आई है।
पुलिस जांच कर रही है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि लूटपाट के समय गांव में जाग हो गई थी। वह पुलिस कंट्रोल रूम में नंबर मिलाने का प्रयास करते रहे, लेकिन नंबर नहीं मिला। बाद में गंगोह कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कंट्रोल रूम का नंबर मिल जाता तो शायद बदमाश मौके पर पकड़े जा सकते थे। इस बात को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।