फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Milk businessman kidnapped and murdered

दूध कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या

Wed, 01 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Milk businessman kidnapped and murdered
हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दूध कारोबारी एवं प्रापर्टी डीलर राकेश अरोड़ा की बदमाशों ने अपहरण कर बलकटी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। रात में शव को उनकी कार में ही रखकर नगर पंचायत चेयरमैन के आम के बाग में छोड़ दिया।  
विज्ञापन


सहारनपुर के मोहल्ला पुराना डीएसओ आफिस कंपाउंड निवासी राकेश अरोड़ा (45 वर्ष) पुत्र जनक सिंह का शहर और रामपुर मनिहारान में दूध और पनीर का काम है। वह रोजाना ही रामपुर मनिहारान आते-जाते थे।
विज्ञापन


सोमवार को भी राकेश अरोड़ा रामपुर मनिहारान अपने प्लांट पर गए हुए थे। शाम को लगभग 8 बजे वह सहारनपुर के लिए निकले लेकिन वहां नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनका फोन भी मिलाया, लेकिन फोन रिसीव ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लगभग 12 बजे परिजनों ने सदर बाजार कोतवाली में राकेश अरोड़ा के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने रामपुर मनिहारान पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी।  


मंगलवार को सुबह नगर पंचायत चेयरमैन पूनम चौधरी के बाग में एक कार खड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसमें खून से लथपथ एक शव पड़ा हुआ था।

यह सूचना सुबह लगभग 7 बजे बाग की देखभाल करने वाले जयसिंह ने चेयरमैन पति चौधरी प्रदीप को दी थी। पुलिस ने राकेश अरोड़ा के परिजनों को सूचना दी। हत्यारों ने राकेश की बलकटी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed